फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की एकता और अखंडता मजबूत करने में सरदार पटेल की भूमिका अहम : आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाने में सरदार पटेल की अहम भूमिका थी।
विज्ञापन

आयुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के गठन में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने ही आईसीएस का नाम बदलकर आईएएस करवाया था। सरदार पटेल ने आईएएस को भारत का स्टील फ्रेम कहा था। उन्होंने 562 छोटी-बड़ी रियासतों को भारतीय संघ में मिलाकर भारतीय एकता का निर्माण किया। इस दौरन अपर आयुक्त डाॅ. विश्राम, अपर आयुक्त न्यायिक आदि मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने सरदार पटेल चौराहा भरूहना पहुंचकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुलिस लाइन से लेकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहे तक पुलिसकर्मी एनसीसी, होमगार्ड के जवानों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस दौरान एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, सीआरओ सत्य प्रकाश सिंह, एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
उधर, सरदार पटेल की जयंती पर भरूहना स्थित पटेल चौराहा से रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के अलावा सभासदों तथा नागरिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें