फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रबी सीजन में 164866 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कृषि विभाग की तरफ से रबी सीजन में जिले में 164866 हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत 115368 हेक्टेयर में गेहूं और 49498 हेक्टेयर में जौ तथा दलहनी व तिलहनी फसलों की खेती की जाएगी। इसके तहत गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, सरसों, मक्का, अलसी व तोरिया आदि की खेती की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 392918 किसान पंजीकृत हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया 164866 हेक्टेयर में रबी की फसलों की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि 2022-23 में 59952 हेक्टेयर में रबी की फसलों की खेती की गई थी। इसी तरह से 2023-24 में 86268 हेक्टेयर में रबी की फसलों की खेती का लक्ष्य था। उन्होंने बताया कि रबी सीजन में 2024-25 में लगभग 20 हजार हेक्टेयर खेती का रकबा बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि रबी सीजन में निर्धारित 164866 हेक्टेयर में खेती के लक्ष्य की तुलना में 1576 हेक्टेयर में बोआई हो चुकी है। इसके तहत 6183 हेक्टेयर लक्ष्य की तुलना में 162 हेक्टेयर में मटर तथा 3590 हेक्टेयर की तुलना में 112 हेक्टेयर में सरसों की बोआई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें