फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: समीक्षा बैठक में बूथ सशक्तीकरण और सदस्यता अभियान पर दिया जोर

विज्ञापन
अपना दल एस की बैठक में उप​स्थित कार्यकर्ता, सोशल मीडिया
विज्ञापन
अपना दल (एस) की जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में हुई बैठक
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में सोमवार को अपना दल (एस) की पांचों विधानसभा क्षेत्रों मिर्जापुर, मझवां, छानबे, मड़िहान और चुनार में मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठकों में बूथ सशक्तीकरण और सदस्यता अभियान पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाने, सदस्यता अभियान में तेजी लाने और विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। पदाधिकारियों ने आगामी महीनों में होने वाले पार्टी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की ताकत ही पार्टी की ताकत है। कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने, ‘हर घर झंडा’ अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और युवाओं व महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। विधानसभा क्षेत्र छानबे की बैठक लालगंज जोन में मुसाफिर मौर्य के आवास पर हुई। मुख्य अतिथि विधानसभा क्षेत्र प्रभारी छानबे रेखा वर्मा और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र कोल उपस्थित रहे। अध्यक्षता बसंत लाल पाल ने की और संचालन लक्ष्मण मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें