हाईस्कूल की टापटेन की छात्रा साक्षी यादव को सम्मानित करती प्रधानाचार्य श्रीमती तारा सिंह फ़ोटो
जिगना। रमवंती इंटर कॉलेज नौगांव के प्रांगण में सोमवार को हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में जनपद की टॉप-10 सूची में स्थान बनाने वाली छात्रा साक्षी यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उसकी सफलता पर खुशी जताई और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि और विद्यालय के प्रधानाचार्य जयनाथ शर्मा ने कहा कि डीआर विश्वकर्मा बालिका विद्यालय कुरौठी की छात्रा साक्षी यादव ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से साक्षी से प्रेरणा लेने और मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के सही तरीके अपनाने की सलाह दी। प्रधानाचार्य तारा सिंह ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वह प्रतिभावान छात्रा का सम्मान कर रही हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि वे भी लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें और क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रीमती आशा यादव, संजय यादव, नारायण दास, उर्मिला सिंह, लक्ष्मी तिवारी, पूनम पांडेय, ओम प्रकाश विश्वकर्मा, बांकेलाल, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।