लखनऊ विधानसभा में युवा सांसद कार्यक्रम में अपना विचार प्रस्तुत करती अनन्या कसेरा, स्रोत सोशल मी
मिर्जापुर। जिले के तीन युवाओं ने शनिवार को लखनऊ स्थित विधानसभा में आयोजित युवा सांसद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपने विचारों को विस्तार से रखा।
नगर के भरुहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में दो महीने पूर्व युवा सांसद का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ था। इसमें जिले से तीन युवा अनन्या कसेरा, संगीता यादव और आदित्य तिवारी चुने गए थे। इसके बाद एक से तीन मई तक राज्य स्तरीय कार्यक्रम लखनऊ विधानसभा में हुआ। इसमें सत्रवार जिले के तीनाें युवाओं ने अपनी बातोंं को दमदार तरीके से रखा। उन्होंने संघीय बजट 2026 तथा विकसित भारत 2047 के परिप्रेक्ष्य में अपने विचारों को विस्तार से रखा। विकसित भारत के लिए अपने विजन को प्रस्तुत किया। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार सिंह ने बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।