मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर के पास बुधवार की रात 10 बजे एक सफारी से ठेला टकरा गया। इस पर ठेले वाले से पैसे को लेकर विवाद हुआ।
कुछ देर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। सफारी सवार ठेला चालक को अपने वाहन में बैठाकर चले गए। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी। बाद में पुलिस ने चील्ह से ठेला चालक को बरामद कर आरोपियों को पकड़ लिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र की सारीपुर मोहल्ले में बारात आई थी। इसमें जौनपुर से सफारी से कुछ लोग आए थे। बरातियों की सफारी से ठेला टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस पर सफारी सवार ठेले वाले से पैसे मांगने लगे, जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया।
लोगों की भीड़ झुटने लगी तो सफारी सवार ठेला चालक डब्लू को अपने वाहन में बैठाकर गए गए। अपहरण की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। शहर कोतवाली नीरज पाठक ने बताया कि ठेले से सफाई की टक्कर हुई थी।
हर्जाने की बात चल रही थी। इसी बीच सफारी सवार ठेले वाले को लेकर चले गए। चील्ह इलाके के के पुरजागिर से आरोपियों को पकड़कर ठेला चालक को बरामद कर लिया। आरोपियों ने बताया कि ठेला चालक को लेकर पुलिस के पास आ रहे थे। मामले की जांच की जा रही है।