फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान की तरह चलाएं वैक्सीन पंजीकरण को

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कोविड-19 टीकाकरण प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन पंजीकरण को अभियान की तरह चलाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों से उनके सीएचसी एवं पीएचसी में वैक्सीन से संबंधित वैक्सीन रजिट्रेशन संख्या, स्लाट की उपलब्धता एवं रिक्तता आदि के बारे में जानकारी लिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पंजीकरण के लिए आवश्यक है कि सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग/अपने कार्यालय के सभी कर्मचारियों को पंजीकरण हेतु प्रेरित एवं जागरूक किया जाये। इसी संदर्भ में जिलाधिकारी ने मुख्य अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि वे सभी अपने कर्मचारियो को अपने परिवार सहित ग्रामीणों का आनलाइन टीकाकरण हेतु पंजीकरण करें और उन्हे पंजीकरण करना सिखाये। बैठक में मे मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, पुलिस अधीक्षक सिटी संजय वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ पीडी गुप्ता, डॅा नीलेश, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना निदेशक, डीसीएनआरएलएम एवं चिकित्सक, अधिकारी उपस्थित रहे।
पंजीकरण के लिए प्रशिक्षण दें
मिर्जापुर। जिलाधिकारी ने सभी एएनएम, आशा, ऑगनबाड़ी, स्वास्थ्यकर्मियों को पंजीकरण प्रशिक्षण देने को कहा जिससे यह सभी ग्रामीणों का अधिक से अधिक पंजीकरण कर सकें। प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि 18 वर्ष की आयु ऊपर के व्यक्तियों के साथ-साथ 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों का भी पंजीकरण अधिक से अधिक संख्या मे करें। उन्होंने चेताया कि सभी चिकित्सा प्रभारियों से कहा कि जॉच सैंपल (आरटीपीसीआर) को 24 घंटे में लैब को भेज दिया जाये। एंटीजन एवं आरटीपीसीआर टेस्टिंग हेतु व्यक्तियों का पूरा पता एवं सही मोबाइल नंबर लिखा जाये जिससे उनको हम आसानी से ट्रेस कर सकें। सीडीओ ने कंट्रोल रूम मे प्राप्त शिकायत के मामले में कहा कि सभी आरआरटी टीम द्वारा आक्सीजन पल्स रेट की सही रीडिंग किया जाय साथ ही होम आइसोलेशन वाले व्यक्तियों को दवा किट अनिवार्य रूप से दिया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें