फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 17 Jun 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मोटर मालिकों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी जिला मुख्यालय पर आरटीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। वाहन मालिकों ने कहा कि आरटीओ विभाग भ्रष्ट हो गया है।
विज्ञापन


आरटीओ की सह पर विभागीय अधिकारी चेकिंग के नाम पर दिन रात वसूली  कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक भेज कर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आरटीओ चुन्नीलाल की शह पर उनका शोषण किया  जा रहा है। नेशनल परमिट बनाने के नाम पर दो हजार तथा फिटनेस के नाम पर पंद्रह सौ रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी परमिट के नाम पर अधिकारी 15 सौ रुपये प्रतिमाह लेते हैं। वहीं बंद गाड़ी को छोड़ने के लिए तीन हजार रुपये मांगे जाते हैं।

अंडर लोड चलने के बावजूद न्यू गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर पांच हजार रुपये लिए जाते हैं जबकि छोटी गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के लिए 15 सौ की मांग की जाती है।
विज्ञापन


आम जन को ड्राइविंग लाइसेंस आदि बनवाने के लिए दो हजार रुपये लिए जाते  हैं।


दफ्तर में बिना सुविधा शुल्क  के कोई काम नहीं किया जाता  है। वाहन मालिकों ने मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री तथा परिवहन आयुक्त से इस पूरे मामले की जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है।

 इस दौरान जगदीश विश्वकर्मा, पत्तू यादव,  पिंटू कुमार, राजू चौबे, रामदेव  सरोज, जावेद अंसारी, समेत अन्य वाहन मालिक शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें