फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur: हनुमान मंदिर में 51 मन लड्डू का भोग लगाएंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत, विंध्याचल में दर्शन-पूजन

Mon, 27 Feb 2023 04:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

आरएसएस प्रमुख  मोहन भागवत आज शाम मिर्जापुर आएंगे। मंगलवार सुबह महुवारी स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम में हनुमान जी को 51 मन लड्डू चढ़ाएंगे। वहीं विंध्य धाम में भी दर्शन-पूजन करेंगे। 
विज्ञापन
शुद्ध देसी घी का लड्डू बनकर तैयार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज शाम मिर्जापुर आएंगे। महुवारी स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम में हनुमान जी को 51 मन लड्डू चढ़ाएंगे। राष्ट्र उत्थान और शत्रु राष्ट्रों के शमन के लिए पवनसुत की साधना करेंगे। वहीं विंध्य धाम में भी पूजा-अर्चना करेंगे।

विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड में है।  देवराहा हंस बाबा आश्रम में परिसर में विराजमान हनुमान मंदिर, बाबा के मंच सहित आश्रम गृह के सजावट आदी हो चुकी है। भोग लगाने के लिए शुद्ध देसी घी के 51 मन लड्डू बनकर तैयार हो गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज आश्रम के आसपस पुलिस फोर्स तैनात है। बम स्क्वायड टीम ने जगह-जगह पड़ताल की। अमरावती चौराहा से लेकर आश्रम तक सड़क की सफाई की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकांत प्रजापति, सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा, थाना प्रभारी अतुल राय नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह पुलिस एवं पीएसी बल के साथ मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
मोहन भागवत दोपहर बाद 2:45 बजे प्रयागराज से सड़क मार्ग से शाम छह बजे विंध्याचल पहुंचेंगे। वे रात्रि विश्राम देवरहा बाबा आश्रम में करेंगे। मंगलवार सुबह दर्शन-पूजन के बाद 10:23 मिनट बजे प्रयागराज रवाना होंगे।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें