फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फोन काल पर होम आईसोलेट मरीजों को दवा देगी रोटरी क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद अधिकांश मरीज होम आईसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे है। स्वास्थ्य विभाग को ऐसे मरीजों को घर पर कोरोना की दवा उपलब्ध कराने के लिए कोरोना किट उपलब्ध कराने का निर्देश है। आयुक्त की जांच में पता चला कि कुछ लोगों को होम आईसोलेशन में दवा नहीं मिल रही है। इस बीच रोटरी व रोट्रेक्ट क्लब विन्ध्याचल ने कोरोना आइसोलेट मरीजों की मदद करने के लिए आगे आ गई है।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के उपाध्यक्ष विवेक बरनवाल ने बताया कि जिस तरह से कोरोना का प्रकोप बड़ी तेजी के साथ पैर पसार रहा हैं। मिर्जापुर में प्रतिदिन 150 के आस पास मरीज कोरोना पाजिटिव हो रहे हैं। रोटरी एवं रोट्रेक्ट क्लब विन्ध्याचल ने ऐसे मरीज जिन्हें उनके घर में ही 14 दिन आइसोलेट होने के लिए डॉक्टरों द्वारा कहा गया है। ऐसे सभी मरीजो के लिए रोटरी एवं रोट्रेक्ट क्लब विन्ध्याचल ने उनके दवा की मदद करने का जिम्मा उठाएगा। कोरोना पॉजिटिव मरीजो के प्राथमिक उपचार की जरूरी सभी आवश्यक दवाए आप एक फोन कॉल से प्राप्त कर सकते है। होम आइसोलेट मरीजो के दवा के दिक्कत को देखते हुए क्लब ने सराहनीय कदम उठाया है। रोटरी एवं रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल ऐसे सभी होम आइसोलेट मरीजो को उनके दरवाजे तक आवश्यक दवा पहुंचाने का काम करेगा। क्लब के नंबर पर सम्पर्क कर के आप अपना पता बताकर दवा अपने दरवाजे पर दवा प्राप्त कर सकते है। पैकेट में उसके सेवन की सारी विधि लिखी हुई होगी। जिसको मरीज समय समय पर ले सकते है। संपर्क सूत्र-8604587406, 9454280862, 7668734561।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें