नगर पालिका की ओर से शहर के आठ वार्डों में 2. 2376 करोड़ रुपये से छह किलोमीटर सड़क व नाली निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। इन वार्डों में बनने वाली सड़कों और नालियां पिछले दस वर्षों से खस्ताहाल हैं। सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल है। नगर पालिका की ओर से नगर में गिधौली, पथरा भाग-एक, मुगलचक, अलीनगर, चंदासी, मवई भाग-एक, परशुरामपुर, चंदासी वार्ड की आठ प्रमुख सड़कों व नालियों का निर्माण 15वें वित्त के दो करोड़ 23 लाख 76 हजार 365 रुपये से कराया जाएगा।
नगर पालिका क्षेत्र के नई बस्ती वार्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय और आसपास की दलित बस्ती में रहने वाले लोगों को जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। नगर पालिका की ओर से करीब 10 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाली निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस क्षेत्र में बीते 20 वर्षों से सड़क खस्ताहाल है। सड़क बनने से 100 से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। नगर पालिका चेयरमैन सोनू किन्नर ने बताया कि शहर में जहां भी सड़कें खराब हैं या जल निकासी की समस्या है। वहां प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। संवाद
सोनू किन्नर, चेयरमैन नगर पालिका, पीडीडीयू नगर ने बताया कि नगर पालिका की ओर से वार्डों में सड़क और नाली निर्माण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। इन कार्यों का टेंडर अपलोड हो गया है। बिड खुलने के बाद वर्क ऑर्डर देकर कार्य अतिशीघ्र शुरू करा दिया जाएगा। -