फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाणसागर कालोनी से सारीपुर चौराहा तक खोदाई से खराब हुई सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरशाहपुर मार्ग पर बाणसागर कालोनी से सारीपुर तक सड़क खराब होने से राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है। खराब सड़क पर आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

हर घर नल योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की पटरियां जगह-जगह खोद दी गई हैं। उसका मलबा सड़क के किनारे पड़ा हुआ है। इससे बाणसागर से सारीपुर चौराहा तक आवागमन में राहगीरों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और महिलाओं को हो रही है। सड़क पर आमने-सामने दो वाहन आने पर आगे निकल पाना मुश्किल हो जा रहा है। लोगों का कहना है कि बार-बार मांग किए जाने के बावजूद खराब सड़क की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें