फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पूरे दिन गायब रही बिजली, उमस भरी गर्मी में लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर नगर में बृहस्पतिवार को दिन भर बिजली गायब रही। इसके चलते उमस भरी गर्मी में लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे के बाद जब बिजली आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। मंडल मुख्यालय होने के कारण नगर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का निर्देश है। इसी प्रकार विंध्याचल में भी 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का निर्देश है, लेकिन इस निर्देश का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

नगर में दोपहर लगभग 12 बजे से ही बिजली कट गई। लोगों ने सोचा कि अभी कुछ ही देर में बिजली आ जाएगी, लेकिन नहीं आई। इस बीच उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती के कारण लोग परेशान हो गए। पसीने से तरबतर लोग घर से निकल कर इधर-उधर टहलते रहे। काफी देर तक बिजली नहीं आने पर लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। लोगों ने जब विद्युत निगम के अभियंताओं को फोन कर कटौती के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की तो फोन ही नहीं उठा। इसके बाद किसी तरह से पता चला कि जंगी रोड व पथरहिया के बीच में 33 केवी का तार शार्ट हो गया है। उसको बदलने के लिए नगर की लाइन बंद की गई। उसके बाद गड़बड़ी दूरी की गई। तब जाकर शाम पांच बजे विद्युत आपूर्ति फिर शुरू हुई। दिन में लगातार पांच घंटे तक बिजली गायब होने के कारण लोगों को इस उमस भरी गर्मी में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे के करीब जब बिजली आई तो फिर ट्रिपिंग का खेल फिर से शुरू हो गया। शाम पांच बजे के बाद बार-बार बिजली आती और जाती रही। लोग विद्युत निगम की कार्यप्रणाली को कोसते रहे। इधर, कई महीने से नगर में ट्रिपिंग लगातार हो रही है। पूछने पर विद्युत निगम के अभियंता बताते हैं कि ओवरलोड होने के कारण ऐसा हो रहा है, जबकि इसके पहले भी ओवरलोडिंग होती थी, लेकिन लगातार ट्रिपिंग नहीं होती थी। विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता राम बुझारत का कहना है कि जंगी रोड व पथरहिया के बीच में 33 केवी का तार शार्ट हो गया था। उसके लिए पूरे नगर की आपूर्ति बंद करके तार की मरम्मत कराई गई। उसके बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें