फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के अभाव में रूका सड़क व नाली निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नगर पालिका सीमा अंतर्गत सददूपुर मुहल्ले में सड़क व टेकौर मुहल्ले में इटरलाकिंग व नाली का निर्माण कार्य धनाभाव में रूका हुआ है। दोनों कार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पूर्ण होनी है। लेकिन लंबे समय से बजट न मिल पाने के चलते विकास कार्य आधा अधूरा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों के तहत सददूपुर मुहल्ले में दाढी चाय वाले की दुकान से सेटेलमेंट एरिया स्थित रामघाट मंदिर तक लेपन कार्य व सराय टेकौर स्थित तड़वाबीर मंदिर से होते हुए हनुमान मंदिर से काली जी मंदिर तक इटरलाकिंग व नाली का कार्य कराया जाना है। दोनों कार्यो को पूरा करने के लिए एक नगर पालिका के प्रस्ताव के बाद करोड़ बारह लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके तहत पहले चरण में 50 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई थी। इससे निर्माण कार्य शुरू कराया गया और कुछ निर्माण भी कराया गया। इसके बाद धन समाप्त हो गया जिसकी वजह से निर्माण कार्य रूक गया। बजट की शेष धनराशि अवमुक्त न होने से कार्य लगभग एक वर्ष से आधा- अधूरा पड़ा हुआ है। समय से कार्य पूरा न होने के कारण जो कार्य हुआ है वह भी खराब हो रहा है। इसके साथ ही सामानों का दाम बढ़ने से शेष कार्य की लागत भी बढ़ती जा रही है। इस आधे- अधूरे कार्य से नागरिकों को परेशानी हो रही है। लेकिन फिलहाल इसका कोई समाधान नहीं दिखायी दे रहा हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें