फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम

Sun, 22 May 2022 12:57 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के लूसा गांव निवासी शेष कुमार यादव (26) बहन की शादी का कार्ड बांटने निकला था। मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार  शेष कुमार की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर बघौडा गांव के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वह छोटी बहन की शादी का कार्ड बांट कर अपने गांव लौट रहा था। 31 मई को बरात आने वाली थी। बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठने से घर में खुशियों का माहौल गम में बदल गया।

विज्ञापन


मड़िहान थाना क्षेत्र के लूसा गांव निवासी शेष कुमार यादव (26) पुत्र रामब्रत यादव चेन्नई रहकर काम करता था। वह हाल ही में घर आया और बहन की शादी की तैयारियों में जुटा था। शनिवार को कार्ड बांटने के लिए गया था। रात करीब 11 वह घर लौट रहा था।

मिर्जापुर-सोनभद्र मार्ग पर बघौडा गांव स्थित पेट्रोल पंप के करीब अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में मौक पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीर और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, हादसे की सूचना के बाद शेष कुमार के परिजनों में कोहराम मच गया। हर किसी की आंखें नम हो गई और परिवार के सदस्य घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक के धक्के से अधेड़ घायल 

शनिवार देर रात नदिहार बाजार से अपने घर जा रहे साइकिल सवार गढ़वा गांव निवासी लल्लन (50) पुत्र खरपत्तू को गढ़वा गांव मोड़ के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में साइकिल सवार लल्लन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें