फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा..., दो लोगों की माैत, तीन की हालत गंभीर; बस और स्काॅर्पियो में हुई थी टक्कर

Thu, 20 Feb 2025 04:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर विंध्याचल थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, तीन लोगों को वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की माैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार से महाकुंभ प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो बृहस्पतिवार को विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास परिवहन निगम की बस से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर लाया गया, जहां दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। आदसे की जानकारी पाकर एसएसपी सोेमेन बर्मा ट्राॅमा सेंटर पहुंचे।

बिहार के सहरसा जिले के कालेज गेट निवासी राजेंद्र मिश्र (70), मंतेश्वर मिश्र (50) अपने भाई उदयकांत मिश्र (65) निवासी नाथपुर रुपावली जिला पूर्णिया, चालक राजेश (30) और मोहम्मद मुन्ना मंजूर आलम (30) के साथ स्कार्पियो से प्रयागराज संगम स्नान करने जा रहे थे। साथ में एक बस और एक कार से अन्य 45 लोग भी चल रहे थे।

विज्ञापन


विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास ओवरटेक करते समय स्कार्पियो और प्रयागराज से आ रही परिवहन निगम के बस में सीधी टक्कर हो गई। हादसे में स्कार्पियो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई लाया गया, जहां से ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना की जानकारी पाकर एसएसपी सोमेन बर्मा, एएसपी आपरेशन ओपी सिंह भी अस्पताल पहुंचे।

ट्राॅमा सेंटर में डॉक्टरों ने उदयकांत मिश्र और मोहम्मद मुन्ना मंजूर आलम को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीन घायलों को ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बद सड़क पर लंबा जाम लग गया था। एसएसपी ने बताया कि प्रयागराज संगम स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो और बस में टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई है। बस सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें