फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाढ़ के आसार, एक सेमी प्रति घंटे की दर से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
बरियाघाट से गंगा में बाढ़ का दृश्य।- संवाद।
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। शनिवार शाम छह बजे तक जलस्तर 68.630 मीटर पहुंच गया। जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा था। हालांकि, गंगा अभी चेतावनी बिंदु से 8.094 मीटर नीचे है।
विज्ञापन

जिले में गंगा का चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.724 मीटर है।
शनिवार सुबह जलस्तर 68.530 मीटर दर्ज किया गया था और बढ़ाव की रफ्तार आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे थी।
जलस्तर बढ़ने से छानबे, कोन, मझवां, पहाड़ी, सीखड़, नरायनपुर और सिटी ब्लॉक के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों ने तटवर्ती क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें