फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलट प्रवाह: मां के दरबार में श्रद्धालुओं का हुजूम, सड़कों पर वाहनों का रेला

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। प्रयागराज महाकुंभ के पलट प्रवाह से विंध्य क्षेत्र में दो दिनों से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। वहीं, सड़कों पर वाहनों का रेला लगा रहा, जिससे पूरा इलाका जाम से जकड़ा रहा। घंटों लोग जाम में फंसे रहे। वहीं, वाहन रेंगते नजर आए। 24 घंटे में सवा दो लाख वाहनों का जिले की सड़कों से आवागमन हुआ।
विज्ञापन

प्रयागराज महाकुंभ से मां विंध्यवासिनी और वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है। बृहस्पतिवार से वाहनों का दबाव शुरू हुआ, जो शुक्रवार को बढ़ता गया। बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात राजस्थान, पश्चिम बंगाल के सबसे ज्यादा वाहन जिले से गुजर रहे हैं। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए आसपास के जिलों से भी पुलिस बुलाई गई है। भदोही पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिगना से लेकर शास्त्री ब्रिज होते हुए औराई तक जाम रहा। यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि 24 घंटे में करीब सवा दो लाख वाहनों का जिले से आवागम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें