फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पंखे की चपेट में आकर सेवानिवृत शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। क्षेत्र के पटेवर गांव में रविवार को सुबह ट्रैक्टर में लगे पंखे की चपेट में आने से सेवानिवृत शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। वाराणसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पटेवर गांव में ट्रैक्टर के पंखे से उड़द की सफाई की जा रही थी। इस दौरान सूर्य प्रताप सिंह (75) पंखे की चपेट में आ गए। इससे उनके सिर और चेहरे पर गंभीर घाव हो गए। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मड़िहान ले गए। हालत बिगड़ने पर अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. आरएस वर्मा ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर बीएचयू ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां सूर्य प्रताप की मौत हो गई। बेटे राम विलास ने बताया कि पिता की ट्रामा सेंटर में मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें