फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि के सम्पर्क मार्गों के अनापत्ति प्रमाण पत्र का निराकरण करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर में शिविर कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने प्रभागीय वनाधिकारी एवं अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि वन भूमि से आच्छादित संपर्क मार्गों की अनापत्ति प्रमाण पत्र का निस्तारण शीघ्र कराएं ताकि सड़क का कार्य समय से पूरा हो सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी से कहा कि जिन सड़कों के अनापत्ति प्रमाण के लिए लोकनिर्माण विभाग द्वारा पोर्टल पर आनलाइन आवेदन किया गया है। उसका निराकरण तत्काल करवाना सुनिश्चित करें। बताया गया कि टांडा फाल संपर्क मार्ग, बरकछा-झिगुरा संपर्क मार्ग, चुनार-राजगढ़ मार्ग, चुनार-उदितनगर-बड़ागाव संपर्क मार्ग तथा अहरौरा-मडिहान-लालगज मार्ग के लिए पोर्टल पर आनलाइन आवेदन किया गया है। इसी प्रकार विंढमफाल-दांती संपर्क मार्ग के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने को प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण के पास प्रस्ताव भेज दिया गया है । साथ ही जमुनहिया-विन्नाना चौराहा मार्ग में पड़ने वाले वृक्षों के काटने के लिए आवेदन कर दिया गया है। बैठक में परसिया कला संपर्क मार्ग, गुरगी संपर्क मार्ग, सिलहटा संपर्क मार्ग औरा संपर्क मार्ग, खरिहट संपर्क मार्ग, मटिहरा संपर्क मार्ग, फुलियारी संपर्क मार्ग तथा मतवार संपर्क मार्गों पर भी वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र के प्रगति के बारे में समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें