फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिनों में लंबित प्रार्थना पत्रों का करें निस्तारण : आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह ने सोमवार को तीनों जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध और कानून व्यवस्था की समीक्षा किया। आइजी ने टॉप-10 अपराधियों पर कार्रवाई और लंबित विवेचनाओं के 10 दिन में निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आईजी ने पुरस्कार घोषित आरोपिययों की गिरफ्तारी, शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, भूमि संबंधी विवादों का संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारित कराने का निर्देश दिया। रात में चौराहे, तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों की गतिविधियों पर रोक लगाने, पिछले 10 वर्षों में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं अवैध शस्त्र रखने वालों, खरीदने और बेचने के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। जनपद के टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध गुंडा, गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई कर जब्तीकरण कराते हुए ऐसे अपराधियों का जमानत रद्द करने को कहा। पॉक्सो एक्ट संबंधी मुकदमों में दो माह के अंदर हर हाल में जांच कर कार्रवाई पूरी कर कोर्ट में मजबूत पैरवी करते हुए शीघ्र सजा दिलाएं। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे एक्स, वाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। इस अवसर पर एसएसपी मिर्जापुर सोमेन बर्मा, एसपी सोनभद्र अशोक मीणा और एसपी भदोही अभिमन्यु मांगलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें