फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक पूजा, अर्चना एवं प्रार्थना से शुरू होगा गणतंत्र दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 26 जनवरी को सुबह साढ़े छह बजे से सभी मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों, गिरजाघर, जैन मंदिर और बौद्ध मंदिरों में पूजा एवं सामूहिक प्रार्थना का आयोजन कर गणतंत्र दिवस समारोह का आरंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद सुबह साढ़े सात बजे शहीद उद्यान में शहीदों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा। साढ़े आठ बजे सभी सरकारी तथा गैर सरकारी भवनों एवं ग्राम सभा कार्यालयों में ध्वजारोहण के पश्चात संविधान में उल्लिखित संकल्प लिया जाएगा। सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर ध्वजारोहण कर पुलिस परेड कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके बाद सुबह 10 बजे सभी शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया जाएगा और संविधान में लिखा संकल्प लिया जाएगा। दोपहर 12बजे जिला कारागार में बंदियों को उच्च कोटि का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही सभी तहसीलों एवं ब्लाक मुख्यालयों तथा ग्राम सभाओं में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सभी को निर्देशित करते हुए जिला अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि सभी कार्यक्रम कोविड-19 के निर्देशों के क्रम में आयोजित होंगे। सभी व्यक्ति कार्यक्रम में मास्क को लगाएंगे तथा वहां पर थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाए। इसके साथ ही दो गज की दूरी भी सुनिश्चित की जाए। कहा कि कार्यक्रम स्थल पर हैंड सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि खांसी, जुकाम व बुखार जैसे लक्षण युक्त व्यक्ति इन कार्यक्रम में शामिल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें