फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 कर रिपोर्ट आई निगेटिव, 16 का भेजा गया सैंपल

विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के पास संदिग्ध के सैंपल को पैक करते स्वास्थ्यकर्मी । - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोरोना पाजिटिव पाए गए जमाती के गांव और उनका इलाज कर रहे डाक्टर और अन्य स्टाफ की भेजी गई जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर स्वास्थ्य महकमे ने भी राहत की सांस ली। सोमवार को एंबुलेंस चालक, डाक्टर समेत 16 लोगों का सैंपल भेजा गया।
विज्ञापन

जिले में इस समय दो जमाती और भदोही का एक पाजिटिव मरीज का विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है। इसके अलावा मंडलीय अस्पताल के निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर में बने क्वारंटीन कक्ष में जमाती के परिवार और अन्य को रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग एहतियात के रूप में प्रतिदिन सैंपल लेकर भेज रहा है। गुरुवार को 17 सैंपल भेजा गया था। इसमें पांच स्वास्थ्य कर्मी और 12 अहरौरा के बसाढ़ी गांव के ग्रामीणों का था। शुक्रवार को जमालपुर के लठिया सहजनी गांव के ग्रामीण, पुलिसकर्मियों व डाक्टर समेत 25 का सैंपल भेजा गया था। सभी 42 लोगों का सैंपल निगेटिव आया है। रविवार को सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी, बंदी व अन्य का 25 सैंपल भेजा गया था। सोमवार को डा. अरुन कुमार वर्मा ने चार एंबुलेंस चालक व ईएमटी, दो विंध्याचल सीएचसी के डाक्टर, सात अहरौरा के बसाढ़ी गांव के ग्रामीण व तीन मंडलीय अस्पताल से कुल 16 लोगों का सैंपल लेकर भेजा।
शेरवां। क्षेत्र के लठिया सहजनी और आस-पास के गांव से लिए 25 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर गांव के लोोगें ने हर्ष जताया। शुक्रवार को ग्रामीण, पुलिसकर्मी समेत 25 का सैंपल लिया गया था। सोमवार को सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ग्रामीणों के खुशी का इजहार किया। उम्मीद जताया कि गांव के लोगों को जल्द कोरोना संक्रमण के चलते की जा रही कड़ाई से मुक्ति मिलेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है रिपोर्ट
आईसोलेशन किए गए- तीन पाजिटिव (दो जमाती, एक भदोही से)
क्वारंटीन किए गए-
23 -जमाती- दो मस्जिदों में है।
09 - जमाती(रिपोर्ट निगेटिव आई)
17 - पाजिटिव आए परिवार के सदस्य (रिपोर्ट निगेटिव आई)
02- जमाती के संपर्क में आए (रिपोर्ट निगेटिव आई)
62-गैर प्रांत से लोग(नगर के क्वारंटीन सेंटर में)
64-(अजमेर और दिल्ली से लौटे लोग चुनार के विद्यालय में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें