फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी व सीखड़ के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री आपदा कोष में जमा किए धन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी व मझवां के ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री आपदा कोष में राहत राशि जमा की। खंड विकास अधिकारी सिटी श्वेतांक सिंह की पहल पर सोमवार को 87 ग्राम पंचायत में से 51 ग्राम प्रधानों ने कुल एक लाख, 78 हजार, 500 रुपये मुख्यमंत्री आपदा कोष में जमा किए।
विज्ञापन

ग्रामप्रधान दिलमन देवरिया रमाकांत मिश्र, खजुरी ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, रायपुर पोख्ता ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र शुक्ल, समोगरा ग्राम प्रधान राघवेंद्र प्रताप सिंह, परवाराजधर शकुंतला देवी, सिरसी बघेल सुनीता देवी, भटौली प्रधान रमाशंकर यादव, संडवा से दिनेश, नौहां से नवीनचंद समेत अन्य ग्राम प्रधानों ने 3500 रुपये सहायक विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में जमा किए। सीखड़ प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय विकास खंड में धनुपुर, पसियाही, बिदापुर, धनैता, डोमनपुर, पाहो, खैरा, बगहा, हासीपुर, छितकपुर, फुलहा, प्रेमापुर, रामगढ़, सीखड़, गोरैया, लालपुर, विट्ठलपुर, कठेरवा, मवैया, तमन पट्टी, मेड़िया, बसारतपुर, ईश्वर पट्टी, बटौवा, शिल्पी, अदलपुरा आराजी लाइन सुल्तानपुर, केला वेला, रुदौली, सुरसी कुसहा सोनवर्षा खानपुर मगरहा पचराव आदि गांव के प्रत्येक ग्राम प्रधानों की ओर से 3500 रुपये की सहायता राशि 1,22, 500 रुपये कोविड केयर फंड में जमा किया। प्रधान संघ अध्यक्ष पारसनाथ सिंह एवं कोषाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे उर्फ देवता ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें