मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी स्थित नगर पालिका परिषद के प्रधान कार्यालय पर शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता में पालिका के विभिन्न अधिकारियों -कर्मचारियों की बैठक आहूत की गई।
इसमें नगर की सफाई, प्रकाश, पानी व्यवस्था एवं अन्य पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में नपाध्यक्ष ने कहा कि इस समय सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। कोरोना काल में हुई सफाई का स्मरण दिलाते हुए कहा कि उस समय अच्छा काम किया गया। उसी मनोयोग से यदि सदैव कार्य होता रहे तो किसी को कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने सफाई निरीक्षकों से कहा कि वे नागरिकों से मिलकर उनको प्रेरित करें कि वह सुबह ही कूड़ा का निस्तारण करें। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट व पेयजलापूर्ति व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। बैठक में अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।