फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिश्रपुर-सीतामढ़ी घाट पर पीपापुल की मरम्मत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मिश्रपुर-सीतामढ़ी घाट का पीपा पुल शनिवार को क्षतिग्रस्त हो गया था। चार पहिया वाहनों का संचालन बंद था लेकिन पैदल और बाइक सवार इसी पुल से आवागमन कर रहे थे। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग ने पुलिस की मरम्मत का काम शुरू करा दिया। अब नाव के सहारा लोग गंगा पार आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

मिश्रपुर-सीतामढ़ी घाट स्थित पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद जान हथेली पर लेकर पैदल व बाइक सवार गुजर रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने मंगलवार को पीपापुल की मरम्मत का काम शुरू करा दिया। बता दें कि तीन महीने में तीसरी बार पीपापुल क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके पहले नौ जनवरी की रात पीपापुल टूट गया था, जिससे तीन दिन तक आवागमन बंद रहा। दूसरी बार आठ फरवरी को फिर उसी स्थान पर पीपापुल क्षतिग्रस्त हो गया। उस समय दिन तक आवागमन ठप था। तीसरी बार शनिवार को फिर पीपापुल क्षतिग्रस्त हो गया। बार-बार एक ही स्थान पर पीपापुल टूट रहा है लेकिन प्रशासन लापरवाह बना हुआ है।
क्षेत्र की संध्या गौतम ने पीडब्ल्यूडी की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए सोमवार को डीएम से शिकायत की थी। अवर अभियंता बीसी राम ने बताया कि पीपापुल से ओवरलोड वाहनों के गुजरने से पुल क्षतिग्रस्त हो जाता है। पुल की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही पुल से आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें