फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए कमलापति त्रिपाठी

Fri, 04 Sep 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में कांग्रेेसजनों ने कार्यक्रम आयोजित कर 110वीं जयंती पर पंडित कमलापति त्रिपाठी का भावपूर्ण स्मरण किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अपिर्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी मूर्धन्य विद्वान थे। इस दौरान उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ पंडितजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।  रतनगंज स्थित क्रांति प्रेस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दूबे ने कहा कि स्व कमलापति त्रिपाठी एक धर्म निरपेक्ष राजनेता और मूर्धन्य विद्वान थे। पंडितजी ने क्षेत्र और प्रदेश में विकास की परंपरा शुरु की। वरिष्ठ नेता बृजदेव पांडेय ने कहा कि युवा पंडित जी के कार्यों और चरित्र से प्रेरणा लें।  जिला महामंत्री कमलेश दूबे ने कहा कि स्व कमलापति त्रिपाठी  मृदभाषी और सरल स्वभाव के थे। इस अवसर पर चंद्र भूषण सिंह, योगेंद्र सिंह, विजय दूबे, वंश नारायण आदि रहे।

आवास विकास कालोनी स्थित पं कमलापति त्रिपाठी पार्क में पंडितजी की जयंती मनाई गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपचंद्र जैन ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्यारेलाल पांडेय, हौसिला प्रसाद दीक्षित, अर्चना चौबे, कृपाशंकर दूबे, प्रमोद श्रीवास्तव, भोला चौरसिया रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें