फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: साहित्यकार विजय श्रीवास्तव मिजापुरी की काव्य रचना भेदभाव मत करिहा का विमोचन

विज्ञापन
भेदभाव मत करिहा का विमोचन करते अति​थि, स्रोत सोशल मीडिया - फोटो : चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर निकला घड़ियाल।
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा कलां में रविवार को आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में साहित्यकार विजय श्रीवास्तव मिर्जापुरी की ओर से रचित भोजपुरी काव्य रचना भेदभाव मत करिहा का विमोचन हुआ। राज्य विधि आयोग के चेयरमैन न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने पुस्तक का विमोचन किए। बताया गया कि सामुदायिक, जन-जागरूकता और सामाजिक कार्यों पर आधारित लोकप्रिय भोजपुरी विधा में रचित जनोपयोगी काव्य संग्रह में जेंडर समानता, नशा उन्मूलन, संचारी रोग, जिम्मेदार नागरिक सहित 21 सचित्र कविताएं समाहित हैं।
विज्ञापन

ये कविताएं समाज को बेहतर बनाने के लिए उपयोगी सिद्ध होंगी। इस अवसर पर पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, सांसद संजय सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली , वरिष्ठ साहित्यकार गणेश गंभीर, आनंद अमित सहित कई गणमान्य लोगों ने शुभकामना संदेश दिया। इस मौके पर डॉ शशि श्रीवास्तव, श्रेयांस कुमार, शिवस्वरूप रहे। अध्यक्षता राजेश कुमार व धन्यवाद विजय श्रीवास्तव मिर्जापुरी ने ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें