फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जलता पटाखा फेंकने के विवाद में मारपीट, घायल को लेकर परिजनों ने हाईवे जाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में दीपावली की रात जलता पटाखा फेंकने के लिए दो पक्षों में विवाद के बाद हुई मारपीट में दो युवक घायल हो गए और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। सोमवार को दोबारा मारपीट होने के बाद हाईवे पर लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम समाप्त कराकर दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उमरिया गांव में दीपावली की रात पटाखा फेंकने के लिए विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हुई मारपीट में दुबेपुर गांव निवासी भैयालाल पांडेय के बेटा लक्ष्मण और रोहित घायल हो गए। इस दौरान बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। घटना के दूसरे दिन सोमवार की शाम तीन बजे दूसरे पक्ष के सुभाष के बेटा विकास (25) गांव के समीप रसैना गांव गया था। वहां उसके विपक्षी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। परिजन उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित घायल विकास के परिजन उमरिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर साढ़े तीन बजे जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि विपक्षी विकास को गांव से उठाकर ले गए। रसैनी गांव में ले जाकर पिटाई की। सूचना पर पड़री पुलिस के साथ चुनार, अदलहाट और शहर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक घंटे बाद समझाकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर चार-चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। मौके पर एएसपी सिटी योगेंद्र सिंह और सीओ सदर जटाशंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे। सीओ सदर जटाशंकर मिश्रा ने बताया कि मारपीट मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें