फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नहर की पटरी पर फैले बालू से फिसली बाइक, चालक गिरा, डूबने से मौत

विज्ञापन
अदलहाट में नहर में गिरकर मृत वासूदेव पटेल। स्रोत- परिवार
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों की तहरीर पर पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अदलहाट। थाना क्षेत्र के कटका गांव स्थित मजार के पास सोमवार को नहर की पटरी पर फैले बालू से फिसल कर बाइक सवार चालक वासुदेव पटेल (54) नहर में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी वासुदेव सुबह बाइक से नरायनपुर के लिए निकला था। ग्रामीणों ने लगभग साढ़े नौ बजे नहर के पानी में एक व्यक्ति को बाइक सहित गिरा देखा। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाल कर उसकी पहचान कराई। घटना की सूचना पाकर परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दामाद संदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। मौत से पत्नी और छह बेटियों का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। थानाध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि नहर में गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें