फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार से नौ जुलाई तक शिविर लगाकर कराएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत हुए कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें डूडा की परियोजना अधिकारी प्रतिभा श्रीवास्तव ने बताया कि स्वनिधि से समृद्धि योजना के क्रियान्वयन के लिए चार से नौ जुलाई तक शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसमें पंजीकृत पथ विक्रेताओं एवं उनके परिवारजनों को आठ योजनाओं क्रमश: प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, जननी सुरक्षा योजना, श्रमयोगी मानधन योजना, बीओसीडब्ल्यू के अंतर्गत पंजीकरण एवं वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से लाभान्वित किया जाना है।
विज्ञापन

कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि चार से नौ जुलाई के बीच घंटाघर एवं सिटी क्लब परिसर में शिविर का आयोजन किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि इन योजनाओं से संबंधित समस्त विभागों के अधिकारी अपने कर्मचारियों की ड्यूटी शिविर में लगाएं। ताकि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य हो सके। बैठक में कहा गया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत एक जुलाई से 14 अगस्त तक जिले को प्रथम ऋण के 33 एवं द्वितीय ऋण के 416 लक्ष्य आवंटित हुए हैं। बैंको को निर्देशित किया गया कि लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण सुनिश्चित कराएं। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को ‘स्वनिधि दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय ऋण के आवेदनों को स्वीकृत कर ऋण वितरित किया जाएगा। साथ ही पथ विक्रेताओं को डिजिटल लेनदेन के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र, सहायक श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह, अग्रणी जिला प्रबंधक कुमार अजय, समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें