नाव हादसा रोकने के लिए मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा है कि नाव संचालन के लिए नाविकों को नगर पालिका में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नाविकों को आधार कार्ड, फोटो व तीन सौ रुपये शुल्क देना होगा। इसके बाद 50 रुपये नवरात्र का शुल्क देना होगा। विंध्याचल में कुल 74 नाविक हैं। उन्होंने रविवार को विंध्य क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को यह निर्देश दिया ।नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह को अटल चौक पर प्रकाश व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
एडीएम वि एवं राजस्व शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्र गंगा घाटों पर दोगुना कर दिया जाए। गंगा घाटों पर एनाउंसमेंट पक्का घाट से होगा और दूसरा एनाउंसमेंट थाना कोतवाली रोड से होगा। इस दौरान जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, ईओ नगर पालिका ओमप्रकाश, एक्सीईएन विद्युत विभाग मनोज यादव, पीडब्ल्यूडी के एक्सीईएन आदि थे।