फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवि सिंह ने मिर्जापुर को गौरवान्वित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गुरुवार को छानबे विकास खंड के गौरा गांव जाकर शहीद रवि सिंह के परिजनों से भेंट की। कहा कि रवि ने अपना देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देकर जिले को गौरवान्वित किया है। मुझे फख्र है कि मैं शहीद रवि के जिले की सांसद हूं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि वे शहीद के परिवार के साथ हैं। उनकी स्मृति युगों तक कायम रहे, इसके लिए वे हर सम्भव प्रयास करेंगी। जिगना से शहीद के गांव को जोड़ने वाले रास्ते का नामकरण शहीद के नाम करने का प्रस्ताव शाशन को प्रेषित हो गया है। मुख्य मार्ग पर शहीद रवि कुमार सिंह गेट का भी निर्माण कराया जाएगा।
इस अवसर पर छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, पार्टी के जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लोटन बिंद, युवा जिलाध्यक्ष उदय पटेल, छानबे विधानसभा अध्यक्ष तुलसी पाल, अजीत प्रताप सिंह, प्रबल सिंह, अवधेश पाल, अमित दुबे, सूर्या बिंद, महेंद्र कोल, जिला मीडिया सचिव शंकर सिंह चौहान आदि भी थे। सांसद ने विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर जाकर शोक संवेदना भी व्यक्त की। इसके पहले उन्होंने सुबह भरुहना स्थित अपने कार्यालय पर जिले भर से आये सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें