जिगना। बिजली विभाग की विजलेंस टीम में प्रभारी निरीक्षक फूलचंद सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। गोसाईदासपुर, खमरिया दमुआन, भटेवरा व गैपुरा सहित कई गांव में चले अभियान के दौरान नौ लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। 15 उपभोक्ताओं का बकाए के चलते कनेक्शन काट दिया गया। जांच के दौरान टीम ने नब्बे हजार रुपये की वसूली की। चलाए गए अभियान से विद्युत बकाएदारों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। इस बाबत जेई रमन चतुर्वेदी ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ आगे भी अभियान चलते रहेंगे।