सिहौली की राम लीला में रावण के सामने पांव जमाए अंगद।-सोशल मीडिया।
जिगना। सरस्वती रामलीला समिति सिहौली की रामलीला के आठवें दिन विभीषण शरणागति, सेतु निर्माण, रामेश्वरम में शिव स्थापना और अंगद-रावण संवाद का मंचन किया गया। अंगद ने रावण के दरबार में पैर जमाकर चुनौती दी कि कोई वीर उनका पैर हटा दे तो श्रीराम सीता के बिना ही लौट जाएंगे। कोई भी उनका पैर नहीं हटा सका। रावण के आगे बढ़ने पर अंगद ने कहा कि मेरे नहीं, प्रभु राम के चरण पकड़ो, मुक्ति मिल जाएगी। इस पर रावण लज्जित होकर आसन पर बैठ गया।
अंगद की भूमिका आनंद, हनुमान की गौरव दुबे, रावण की विनय दुबे, राम की शौर्य दुबे, लक्ष्मण की छोटू मिश्रा और विभीषण की छेदी गिरि ने निभाई। इस दौरान अमरेश चंद दुबे, राजन दुबे, विजय शंकर पांडेय, शोभनाथ मुखिया दुबे और आनंद पुजारी सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।