कछवां। आदर्श नगर पंचायत के हॉटस्पॉट इलाकों में सोमवार को डोर-टू-डोर राशन सामग्री पहुंचाया गया। कोटेदार द्वारा दिया गया। जिला प्रशासन ने होम डिलीवरी की व्यवस्था कर दी है। उपजिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे इलाको में होम डिलेवरी की व्यवस्था शुरु कर दी गई है।
सोमवार को 835 कार्डधारकों को गया सिंह उनके घर जाकर ई-पॉस मशीन के माध्यम से अंगूठा लगवाने के बाद खाद्यान्न वितरित किया। कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलों चावल और प्रति कार्ड एक किलों चना उपलब्ध कराया । सप्लाई इंपेक्टर विकास सरोज ने सभी विक्रेताओं से सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए खाद्यान्न वितरित करने के निर्देश दिए।