मड़िहान। स्थानीय तहसील स्थित विंध्य पालिटेक्निक में बने क्वॉरंटाइन सेंटर एवं कमेटी किचन का नोडल अफसर रविशंकर गुप्ता ने सोमवार की शाम औचक निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता देखने के बाद मातहत को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि सड़क किनारे पैदल चल रहे परदेशी कामगारों को भोजन कराने के बाद किसी साधन से भेजने की व्यवस्था करें। ट्रकों पर लोगों को यात्रा करनें से रोक दिया जाय। इसमें स्थानीय प्रशासन को सहभागिता निभानी चाहिए क्योंकि लंबे सफर के दौरान दुकानों पर डिस्टेंसिंग का ध्यान जरुरी है। संपर्क में आने से कोई भी संक्रमित हो सकता है। एसडीएम विमलकुमार दुबे ने बताया कि पैदल चल रहे लोगों के लिए दो बसों का अधिग्रहण कर लिया गया है।जिससे लोगों को उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है और लगभग डेढ़ सौ से 200 लोगों को लंच पैकेट भी उपलब्ध कराया जा रहा है।