फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म का आरोप : थाने का चक्कर काट रही पीड़िता, थानाध्यक्ष बोले जानकारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जिगना। थाना क्षेत्र के एक गांव कि विवाहिता ने दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए जिगना थाने में तहरीर दी। जिगना पुलिस कार्रवाई न कर उसे विंध्याचल थाने भेज दिया। पीड़िता दो थानों का चक्कर काटती रही। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई की मांग कर प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद भी कार्रवाई या जांच करन के बजाए थानाध्यक्ष जिगना का कहना है कि थाने पर ऐसा कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि वह छह अप्रैल की शाम ससुर व देवर से विवाद होने पर जिगना थाने में शिकायत करके घर वापस जा रही थी। बिहसड़ा कला लठ्ठहवा तालाब के पास से दो युवक बाइक से जबरजस्ती उठा ले गए। विजयपुर की पहाड़ी पर ले जाकर दुष्कर्म किया। भोर में किसी तरह घर पहुंची। जिगना थाने में शिकायत की तो थानाध्यक्ष ने उसे विंध्याचल थाना भेज दिया। विंध्याचल पुलिस ने उसे जिगना थाना भेज दिया। लेकिन सुनवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक व तहसील दिवस पर शिकायत की तो पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। जिगना थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कि थाने पर ऐसा कोई मामला नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें