फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगभरी एकादशी : चार लाख से ज्यादा भक्तों ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

विज्ञापन
गर्भगृह में मां के दर्शन-पूजन के लिए कतारबद्ध श्रद्धालु।-संवाद। - फोटो : हत्या के आरोप से बरी लोजपा नेता नगीना ​सिंह।
विज्ञापन
विंध्याचल । फागुन शुक्ल पक्ष रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा। गंगा घाटों, गलियों और मंदिर में भक्तों की कतारें लगी रहीं। सुबह मंगला आरती से लेकर रात तक चार लाख ज्यादा देवी भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। भोर में माता के भव्य शृंगार पूजन आरती से पहले ही विंध्य धाम की सभी गलियां श्रद्धालुओं से पट गईं। स्नान-ध्यान के लिए विभिन्न गंगा घाटों पर भी देवी भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन

रंगभरी एकादशी तिथि शुक्रवार को देश के कोने कोने से आए श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से देवी धाम में मत्था टेका। इसके पूर्व देवी भक्तों ने विंध्याचल के गंगा घाटों पर स्नान ध्यान किया। तत्पश्चात प्रसाद की दुकानों पर नारियल चुनरी के साथ ही लाचीदाना, रोरी, रक्षा एवं प्रसाद लेकर गलियों में कतारों में खड़े हो गए। मंदिर पहुंचने के बाद किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भ गृह में जाकर विधिवत दर्शन पूजन करके घर परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए मां विंध्यवासिनी से कामना की। मंदिर परिसर में स्थित हवन कुंड की परिक्रमा करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। दूसरी ओर मंदिर के गुंबद की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ कमाया। मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अष्टभुजा पहाड़ पर विराजमान महाकाली और मां अष्टभुजी देवी के दरबार में जाकर शीश नवाया। रंगभरी एकादशी पर तरह-तरह के पुष्पों से देवी मंदिरों की गई भव्य सजावट एक अलौकिक छटा बिखेर रही थी। वहीं देवी मां के दिव्य शृंगार के भव्य स्वरूप के दर्शन पाकर श्रद्धालु विभोर हो गए। माता के दर्शन पूजन के बाद विंध्य की गलियों में सजी दुकानों पर पहुंचकर भक्तों ने जरूरत के वस्तुओं की खरीदारी भी की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर में सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की जा रही थी। मेला क्षेत्र में जगह-जगह तैनात पुलिस एवं पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि फागुन शुक्ल पक्ष रंगभरी तिथि पर चार लाख से अधिक भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया।

जाम से परेशान रहे श्रद्धालु

विंध्यधाम। रंगभरी एकादशी पर माता दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। इससे भक्तों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ा। अटल चौक से बंगाली चौराहे तक, गोपीगंज बस स्टैंड से बंगाली चौराहे तक, पटेगरा नाला पुल होते हुए मोतीझील मार्ग सहित विध्यांचल के प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति रही। हालांकि पुलिस बल ने जाम से निजात पाने के लिए जगह जगह बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोके रखा। बावजूद इसके माता दरबार से लेकर प्रमुख सड़कों पर श्रद्धालु जाम से परेशान रहे।
विज्ञापन




भक्तों ने मां शीतला के दर्शन किए


हलिया। गड़बड़ा शीतला धाम में शुक्रवार को रंग भरी एकादशी पर दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। नारियल, चुनरी, फूल माला और प्रसाद लेकर मां के दरबार में पहुंचे देवी भक्तों ने मां शीतला का पूजा अर्चन कर परिवार की सुख समृद्धि की मंगल कामना की। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव दलबल के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें