फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ग्राहकों को लुभा रहीं गणेश जी और राधा-कृष्ण की मूर्तियों वाली राखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भाई बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन नौ अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार बहनें भाइयों की कलाई पर मोती, रुद्राक्ष और एडी नग की राखियां बांधेंगी। शिवलिंग, महाकाल, राधा-कृष्ण की मूर्तियों वाली एडी नग की राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं। इस बार बाजार में एक रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइन, रमईपट्टी, वासलीगंज, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, संगमोहाल, स्टेशन रोड, बसनही बाजार, त्रिमुहानी सहित अन्य बाजारों में राखी की दुकानों पर ग्राहकाें की चहल-पहल बढ़ गई है। देश परदेश दूरस्थ बसे भाईयों को डाक से राखी भेजने की तैयारी में जुट गई है। लालडिग्गी स्थित राखी के थोक विक्रेता मंसूर का कहना है कि इस बार बाजार में एक रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की राखियां बाजार में उपलब्ध हैं।
एडी नग में महाकाल, शिवजी, गणेश जी और राधा-कृष्ण की मूर्ति वाली राखियां आई हैं, जो 50 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक बाजारों में उपलब्ध हैं। रुद्राक्ष की राखी 50 से 100 रुपये, जरी वाली राखी 25 से 30 रुपये तक बिक रही है। वहीं, कार्टून व लाइट वाली राखियां 10 रुपये से लेकर 50 रुपये तक उपलब्ध हैं। धुंधीकटरा के राखी विक्रेता हेमंत का कहना है कि ग्राहकों की रुचि के मुताबिक राखियां मंगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें