खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मार्च पास्ट करते स्कूली बच्चे।-सोशल मीडिया।
चिल्ह। कोन ब्लॉक क्षेत्र के पटेहरा चिंदलिख में परिषदीय विद्यालयों की ओर से 71वीं खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी अनिल कुमार सिंह व बीडीओ कोन रामराज कुशवाहा ने किया।
खेलकूद प्रतियोगिता में 200 मीटर की दौड़ में लकी प्राथमिक विद्यालय मुजेहरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालिका वर्ग में कामिनी बल्लीपरवा प्रथम रहीं। पूर्व माध्यमिक स्तर में 200 मीटर बालक वर्ग में अंगिता प्रथम, सत्या द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में समीर सारीपट्टी प्रथम व अंकित सेमरा द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में राजू यादव कंपोजिट विद्यालय नेवढिया प्रथम, बालिका में रोशनी मुजेहरा प्रथम। 100 मीटर बालक वर्ग में यूपीएस में राजू यादव नेवढिया प्रथम, शिवा सारीपट्टी द्वितीय रहे। 100 मीटर दौड़ में बालिका में सुमन प्रजापति प्रथम आचल गुप्ता द्वितीय रही। कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में चिल्ह न्याय पंचायत विजेता रहा। सेमरा उप विजेता रहा। इस दौरान खेल अनुदेशक सर्वेश कुमार सिंह, विनयकुमार सिंह, सुनीलकुमार सिंह, नितीश कुमार सिंह, अमित कुमार मिश्रा, आनंदकुमार सिंह, मनोज कुमार वर्मा, दिलीप कुमार शिव कुमार, भानु आर्या, संध्या सिंह, रीता देवी, आराधना शर्मा, बृजबाला सिंह आदि रहे।