जिला स्तरीय पीएमश्री विद्यालय की खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी, स्रोत सोशल मी
मिर्जापुर। जिले के 23 पीएमश्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को मिनी स्टेडियम बरकछा कला में हुई। इसमें सभी पीएमश्री स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वॉलीबॉल स्पर्धा में राजगढ़ की टीम चैंपियन रही।
खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन बीएसए अनिल कुमार ने किया। इस अवसर पर कबड्डी, खो-खो, टेनिस, बैडमिंटन, ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताएं हुईं। खेलकूद प्रतियोगिता का संयोजन डीसी प्रशिक्षण प्रभात कुमार वाजपेयी ने किया। इस अवसर पर बीईओ राजगढ़ संजय कुमार यादव, पीएमश्री विद्यालयों के संजय कुमार नीलम, रविकांत दुबे, रेणुका सिंह, राम सकल यादव, अवधेश सिंह, त्रिभुवन सिंह सहित अन्य व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।