फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गोला फेंक में काजल और डिस्कस थ्रो में प्रीति अव्वल

विज्ञापन
अदलहाल ​स्थित राजकीय  महाविद्यालय में आयोजित खेलकूद में शामिल प्रतिभागी।- सोशल मीडिया। - फोटो : baramula news
विज्ञापन
अदलहाट। लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से 25 वीं वार्षिक दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्राचार्य प्रो सुरेंद्र कुमार सिंह यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए, क्योंकि हार और जीत खेल के दो पहलू हैं। दोनों ही स्थितियों में एक-दूसरे के कौशल का सम्मान आवश्यक है। कहा कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ मस्तिष्क निवास होता है।
खेल अनुशासन ही नहीं सिखाता बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ता है। गोला फेंक में काजल पटेल, अंकिता और किरण कुमारी क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में प्रीति प्रथम, काजल द्वितीय और काजल पटेल तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

भाला फेंक में काजल प्रथम, किरण कुमारी द्वितीय, शिवांगी तृतीय रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रीति पाल (प्रथम), रीमा पटेल (द्वितीय) और सरिता तीसरे स्थान पर रहीं। संचालन डॉ सुमिता बनर्जी व स्वागत खेल प्रभारी डॉ प्रदीप मिश्रा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें