फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का पुतला जलाया

Tue, 16 Feb 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में संसद पर हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरू के समर्थन में नारा लगाने वाले छात्रों को राहुल गांधी द्वारा सर्मथन देने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने राहुल का पुतला दहन कर विरोध किया। साथ ही  अपने पद से इस्तीफा की मांग की।

काशी क्षेत्र के मंत्री मनोज जायसवाल ने कहा कि देश के गद्दारों का समर्थन करने के लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ करने वालों को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष  ने देश को अपमानित करने का काम किया है। भाजपा के नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कहा कि राहुल गांधी हाफिज सईद की भाषा बोल रहे हैं।

कार्यक्रम को नगर अध्यक्ष शिवांशु सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मयंक गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आनंद साहु, रवि गुप्ता, भोनु कसेरा, अर्जुन सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें