आदर्श भारतीय बालिका इंटर कालेज की कक्षा 12 वीं की छात्रा जिज्ञासा को अमर
उजाला फांउडेशन की ओर से सोमवार को विद्यालय परिसर में छात्रवृत्ति का
7500 रुपये का चेक प्रदान किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य सुचित नाथ
पांडेय ने जिज्ञासा को चेक प्रदान किया। विन्ध्यवासिनी उच्चतर माध्यमिक
विद्यालय उमरिया में कक्षा दस में अध्ययन के दौरान आयोजित परीक्षा में अतुल
माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए चुना गया था।
इस मौके पर प्राचार्य सुचित
नाथ पांडेय ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन के इस प्रयास से अच्छे और
मेधावी छात्र-छात्राएं निकल कर सामने आएंगे।
अमर उजाला न सिर्फ खबरों से
लोगों को जागरूक करता है बल्कि यह विद्यार्थियों का मित्र भी साबित हो रहा
है। इसका यह प्रयास काफी सराहनीय है।
जिज्ञासा को मिले छात्रवृत्ति से
अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। जिज्ञासा के दादा रमाशंकर शुक्ल ने
कहा कि पूरा परिवार अमर उजाला का आभारी है जिसने जिज्ञासा को आगे उच्च
शिक्षा के लिए प्रेरित किया है।
इससे घर के अन्य बच्चों में भी
प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होगी। चेक प्राप्त कर चहक रही जिज्ञासा ने कहा
कि दूसरी बार छात्रवृत्ति मिलने पर बेहद खुशी हो रही