फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: भोर से लग गईं भक्तों की कतारें, रात तक 8 लाख ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र के पहले दिन रविवार को पूरा विंध्य क्षेत्र माता के जयकारों से गूंज उठा। भोर से ही गलियों में भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं। पट खुलने के बाद भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। देर रात तक करीब आठ लाख ने भक्तों ने माता की चौखट पर मत्था टेका।
विज्ञापन

देश के कोने-कोने से आए भक्तों ने सर्वार्थ सिद्धि योग में मां विंध्यवासिनी की चौखट पर मत्था टेका। विंध्य कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद चैत्र नवरात्र के पहले दिन पहुंचे श्रद्धालु माता दरबार की अलौकिक छटा देख भाव विभोर हो गए। रंग-बिरंगी लाइट, फूल-पत्तियों और चुनरी से की गई सजावट देखते ही बन रही थी। भोर में मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा।
लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु मां की भक्ति में लीन नजर आए। गुड़हल, कमल, गुलाब के पुष्पों और रत्नजड़ित आभूषणों से किए गए मां के दिव्य शृंगार के दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे l शहनाई, शंख और ढोल-नगाड़े की ध्वनि के साथ पहाड़ावाली के जयकारे से विंध्य क्षेत्र गूंज रहा था l
विज्ञापन

वहीं, मंदिर और परिक्रमा पथ की छत पर साधक अनुष्ठान में तल्लीन नजर आए। लोग अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराते रहे। श्री विंध्य पंडा समाज के सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि देर रात तक करीब आठ लाख भक्तों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया।

नवरात्र में मां विंध्यवासिनी मंदिर में पूरे नौ दिन कपाट 20 घंटे खुले रहते हैं जबकि झांकी दर्शन लगातार चलता रहता है। प्रत्येक दिन मां की चारों आरती के लिए एक-एक घंटे के लिए कपाट बंद किए जाते हैं। आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए फिर से कपाट खोल दिए जाते हैं। विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि नवरात्र में सिर्फ चारों आरती के लिए एक-एक घंटे कपाट बंद रहेंगे। इसके लिए दिन-रात भक्तों के लिए कपाट खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें