संतनगर गोहिया चौराहे पर झोलाछाप की दुुकान को सीज करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत- स्वास्थ्य
पटेहरा/मिर्जापुर। संतनगर थाना क्षेत्र के गोहिया चौराहे पर दुकान खोलकर लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसकी दुकान को सील कर दिया।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दीपनगर स्थित गैलेक्सी डायग्नोसिस सेंटर पर बिना डाॅक्टर के अल्ट्रासाउंड करने पर नोटिस जारी किया। कार्रवाई से क्षेत्र के झोलाछाप में हड़कंप मच गया। लोग दुकान का शटर बंद कर चलते बने। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में डिग्री वाले डाक्टर भी नहीं बचा पाते तो हम क्या कर लेंगे शीर्षक से झोलाछाप के मामले को प्रमुखता से उठाया था।
खबर प्रकाशित करने के साथ ही कई किस्तों में खबर प्रकाशित की थी। इसमें संतनगर थाना क्षेत्र के गोहिया चौराहे पर झोलाछाप बेधड़क दुकान नुमा क्लीनिक खोलकर बृहस्पतिवार को भी मरीज देखता नजर आया। इस दौरान जब उससे संवाददाता ने पूछा कि उसके यहां दो महीने पहले इलाज करने से एक युवक की जान चली गई थी तो उस पर उसे कोई अफसोस नहीं हुआ।
बल्कि झोलाछाप ने कहा कि मरने को तो लोग सरकारी और निजी अस्पताल में भी मर जाते हैं। जहां लोग डिग्री लेकर बैठे हैं।
जब वो मरीज को नहीं बचा पाते तो हम लोग कैसे बचा लेंगे। इस खबर पर कार्रवाई करते हुए सीएमओ ने झोलाछाप पर कार्रवाई के लिए टीम गठित कर कार्रवाई के लिए भेजा। शुक्रवार को जब टीम गई तो वह दुकान बंद कर भाग गया। दुकान खोलकर मरीज देखता मिला। सीएमओ डॉ. सीएल वर्मा के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश और नवनीत सिंह टीम लेकर पहुंचे।
संतनगर गोहिया चौराहे पर झोलाछाप की दुुकान को सीज करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत- स्वास्थ्य