फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो भागा झोलाछाप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटेहरा। ब्लॉक क्षेत्र के दीपनगर में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम को देखते ही क्षेत्र की 20 से अधिक दुकानें बंद हो गईं और झोलाछाप भाग गए। अमर उजाला में प्रकाशित संवाद न्यूज एजेंसी की खबर का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम गोहिया पहुंची। वहां कैमरे पर बोलने वाला झोलाछाप पहले ही दुकान का मेन गेट बंद कर गायब हो गया था।
टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि दुकान कुछ देर पहले तक खुली थी, लेकिन बाद में उसे बंद कर संचालक कहीं चला गया। दुकान के बाहर टेबल और कुर्सी रखी हुई थीं। ताला बंद था, लेकिन उस पर मुहर गायब थी और पट्टी लगी हुई थी।
विज्ञापन

टीम ने ताला बंद कमरे का फोटो खींचा और वहां से चली गई।
लल्लू चौराहे पर भी एक झोलाछाप गायब मिला
स्वास्थ्य विभाग की टीम दीपनगर होते हुए पटेहरा स्थित लल्लू चौराहे पर बिना नाम से चल रहे एक झोलाछाप के क्लीनिक पर पहुंची। वहां भी दुकान बंद मिली। लल्लू मौर्या चौराहे पर खुली दुकान को बंद कर झोलाछाप टीम के आगे-पीछे घूमकर लोकेशन लेते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान एक भी दुकान खुली नहीं मिली। डिप्टी सीएमओ डॉ. आरएन सिंह और टीम के डॉक्टर नवनीत सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर दुकानें बंद मिलीं। सील की गई दुकान खुली मिलने पर प्रैक्टिस कर रहे झोलाछाप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें