फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बाइक-स्कूटी की टक्कर में पंचर मिस्त्री की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। चकिया मार्ग पर खाजगीपुर गांव के पास शनिवार सुबह घर से दुकान जा रहे स्कूटी सवार पंचर मिस्त्री सरनाम साहनी (45) की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी और दो बाइक सवार दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सरनाम के मौत की पुष्टि की। उपचार के बाद दोनों घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मदारपुर के बीवी पोखर निवासी सरनाम साहनी (45) आनंदीपुर में पंचर मिस्त्री का काम करता था। शनिवार की सुबह घर से दुकान जाने के लिए स्कूटी लेकर निकला। जैसे ही खाजगीपुर के पास पहुंचा कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में पंचर मिस्त्री की मौत हो गई। बाइक सवार मिश्र पोखरा निवासी संजय (25) और उमेश (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के दौरान दोनों चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। जिसके थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें