अमर सिंह फैंस एसोसिएशन की ओर से मोतीझील मार्ग स्थित भंडारा स्थल पर विधिवत नौ कन्याओं सहित भैरव जी का विधिवत पूजन-अर्चन किया। भंडारा स्थल परिसर में स्थित मंच पर नौ कुंआरी कन्याओं व भैरव जी का पूजन-अर्चन राज्यसभा सांसद व सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह, उ.प्र. फिल्म निगम की चेयरमैन जयाप्रदा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती यादव व संस्था अध्यक्ष विजय उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया।
शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर अमर सिंह फैंस एसोसिएशन के तत्वावधान में मोतीझील मार्ग स्थित भंडारा स्थल पर विधिवत नौ कन्याओं सहित भैरव जी का पूजन-अर्चन कर मंगलकामना की गई। कन्या पूजन के पूर्व देवी रूप में वस्त्रों व आभूषणों से सजी नौ कन्याओं के माथे पर अक्षत लगा कर माला पहनाया गया। फूलों के मुकुट पहनीं कन्याओं को पूड़ी-खीर, फल आदि का भोग लगा कर पूजन किया गया।
बता दें कि संस्था द्वारा जिन लड़कियों का सामूहिक विवाह कराया गया, यह कन्याएं उन्हीं की ही थीं। कन्या पूजन के उपरांत अमर सिंह व जयाप्रदा भंडारा स्थल पर पहुुंच कर मां अन्नपूर्णा देवी का भी पूजन किया। कन्या पूजन के पूर्व सपा के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह व उ.प्र. फिल्म निगम की चेयरमैन जयाप्रदा ने विंध्यधाम में मत्था टेककर मंगलकामना की। इनको विधिवत दर्शन-पूजन वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित राजन पाठक ने कराया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश्वरपति त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के दौरान अमर सिंह फैंस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय उपाध्य क्ष, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती यादव, भाईलाल कोल, जवाहर मौर्य आदि मौजूद रहे।